Wednesday, April 24, 2024
Home > देश > रचनाएंः सखी री वोट/अनमोल मत/ आओ मतदान करें

रचनाएंः सखी री वोट/अनमोल मत/ आओ मतदान करें

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा। ( सन शाइन न्यूज)
जिले में जिला स्वीप समिति जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्र और स्वीप प्रभारी/ जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान संचालित कर रही है। इसी क्रम में बीएसए गौतम प्रसाद के निर्देशन में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अभियान से जुड़े हैं। जिन्होंने मतदान जागरूकता को गति देने के लिए कविताएं लिखी हैं इनकी एक बानगी देखिए।

   —सखी री वोट—

सखी री वोट डाल के अइयो
प्रातः उठकर सबै जगइयो
सखी स्नान ध्यान निबटइयो।

चूल्हा-चक्की मतना चलइयो
पहले वोट का ध्यान करइयो।

सब को ही संग में लेके जइयो
सखी री वोट डाल के अइयो ।

सबसे पहले बूथ पे जइयो
सखी री पर्ची संग ले जइयो।

पहचान पत्र हाथ में रखियो
वोटर लिस्ट मिलान करइयो।

अँगूठा जम के खूब लगइयो
सही निशान पहचान करइयो।

बिल्कुल सही स्टैम्प लगइयो
सखी री वोट डाल घर अइयो।

पास पडौसिन को भी जगइयो
नोटा – झोटा को दूर भगइयो।

तनिक तू पीछे मत पछतइयो
सखी री वोट डाल के अइयो।

-शशि त्यागी, शिक्षिका डीपीसी मुरादाबाद।

—————————————————–

—  अनमोल मत—
मत अपना अनमोल है,
सोच समझकर देना होगा

हर वोट की ताकत बहुत बड़ी,
मतदान की आयी शुभ घड़ी
अपने वोट की कीमत जानों,
मतदान पहला कर्तव्य मानों

यदि देश को सशक्त बनाना है,
तो मत देने सबको जाना है
इसलिए सारे काम बाद करेंगे,
पहले मिलजुलकर मतदान करेगें

इस लोकतन्त्र के पावन यज्ञ में
अपनी आहुति की तैयारी है
देश में हो मजबूत सरकार,
ये हम सबकी जिम्मेदारी है।

-सीमा रानी, प्रधानाध्यापिका
प्रावि, पचोकरा-जोया।

—————————————————-

—आओ मतदान करें—

छोड़ सारे बैर भाव
लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं
चलो आज हम सभी जिम्मेदार
नागरिक का फर्ज निभाते हैं।
चलो मिलकर कसम खाते हैं
मतदाता जागरण में जुट जाते हैं।
लोकतंत्र का पावन पर्व चुनाव है आया
अपना सौ फीसदी मतदान करके
लोकतंत्र के उत्सव को
हर्षोल्लास से मनाते हैं।
सही नेता का करके चुनाव
हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

-रेखा दिवाकर, शिक्षिका
पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर राजेरा
ब्लाक- धनौरा।

 

नोटःउक्त रचनाओं को जिला स्वीप समिति के सदस्य डाॅ. दीपक अग्रवाल ने आमंत्रित करने के बाद संपादित किया है। मूलरूप से रचनाएं संबंधित शिक्षिकाओं की निधि हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!