Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > मुख्यालय अमरोहा पर स्कूल चलो अभियान की अलख जगाई/बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की संयुक्त रैली

मुख्यालय अमरोहा पर स्कूल चलो अभियान की अलख जगाई/बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की संयुक्त रैली

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्कूल चलो अभियान को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल 2026 को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान की संयुक्त रैली का आयोजन किया गया।
गांधी मूर्ति से हुआ रैली का शुभारंभ
स्कूल चलो अभियान रैली को गांधी मूर्ति से एमएलसी डॉ0 हरि सिंह ढिल्लों, निधि गुप्ता वत्स, जिलाधिकारी अमरोहा, अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा एवं ओमप्रकाश गोला पूर्व अध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल चलो अभियान की रैली का समापन हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा के प्रांगण में हुआ।
सीडीओ अश्वनी ने दिलाया संकल्प

अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक और दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के दौरान कक्षा 5 उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कक्षा 6 में कक्षा 8 उत्तीर्ण का कक्षा 9 में कक्षा 10 उत्तीर्ण का कक्षा 11 शत प्रतिशत विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस हेतु प्रत्येक विद्यालय में ट्रांजीशन रजिस्टर तैयार किया जाए। जिसे निरीक्षण के समय अवलोकित्त कराया जायेगा। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के दौरान शत प्रतिशत छात्र नामांकन का संकल्प दिलाया। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका संग अन्य अधिकारी और टीचर्स स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in