डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
शिक्षक विधायक डॉ0 हरि सिंह ढिल्लों द्वारा बीआरसी केंद्र नारंगपुर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने उपस्थित आमजन से अपील की , कि वह अपने नौनिहालों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराये।
कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों की चर्चा
1 अप्रैल 2026 को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड -जोया की ब्लॉक स्तरीय जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर डॉ हरि सिंह ढिल्लों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में सरकार द्वारा कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों की चर्चा की। तथा उपस्थित लोगों को बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों की तस्वीर बदली है। जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार देखने को मिले हैं।
विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला
खण्ड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ही इन सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सकता है। अतः बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने हेतु आप अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराये।
रैली में बच्चों द्वारा जन जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। तथा अपने हाथों में स्लोगन पट्टिका लेकर अभिभावकों से बच्चों के नामांकन हेतु अपील की गई।
शिक्षक नेता भी शामिल
इस अवसर पर एआरपी रश्मि चौधरी, एआरपी पूनम माहेश्वरी, एआरपी भूपेंद्र कुमार, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुरजीत सिंह शिक्षक नेता- विकास चौहान, मुकेश चौधरी ,राकेश चहल, राजदीप सिंह, प्रदीप कुमार गौतम, जयदीप सिंह, अमित धारीवाल, अजय बामल, शिक्षक-रामकिशोर सिंह, कंचन मलासी, निधु देओल ,नीलम सागर आदि उपस्थित रहे ।
डॉ.हरि सिंह ढिल्लों की अपील परिषदीय स्कूलों में कराएं नामांकन/जोया ब्लाक की स्कूल चलो रैली

