Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डॉ. दीपक की संघर्ष की कहानियाँ पढ़ने की प्रेरणा/सीएस मसूदपुर नवादा में मेधा सम्मान

डॉ. दीपक की संघर्ष की कहानियाँ पढ़ने की प्रेरणा/सीएस मसूदपुर नवादा में मेधा सम्मान

एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

नगर क्षेत्र अमरोहा के संविलियन विद्यालय मसूदपुर नवादा में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष और लेखक/पत्रकार डॉ. दीपक अग्रवाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को निजीतौर पर 100-100 रुपए नकद देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को सफल व्यक्तियों की कहानी पढ़ने का महत्व बताया। साथ ही शिक्षामंत्री गुलाब देवी के संघर्ष का कहानी को संक्षेप में सुनाया। यह कहानी उनकी पुस्तक बढ़ो गगन की ओर में शामिल है। उन्होंने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
एक अप्रैल को स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काट कर किया। उसके बाद तीन छात्राओं ने समूह ने स्वागीत और अन्य तीन छात्राओं के समूह ने कविता को अभिनय के संग पेश किया। इससे प्रभावित होकर डॉ. दीपक अग्रवाल ने हर छात्रा को 100-100 रुपए का पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया।

उन्होंने स्कूल की ओर से प्राथमिक स्तर पर प्रथम रिहान व उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम शाफिया संग हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल व उपहार देकर सम्मानित किया। इसके अलाव सभी छात्र-छात्राओं को भी उपहार दिए गए। संचालन शिक्षक रिजवान अली ने किया।
प्रधानाध्यापिका सामिया सिद्दीकी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं किरन, सुषमा, सरिता पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष पूनम, यशोदा, तारावती आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in