Home > प्रदेश > महिला शिक्षक संघ की सविता जिलाध्यक्ष और कोमल महामंत्री

महिला शिक्षक संघ की सविता जिलाध्यक्ष और कोमल महामंत्री

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सेवारत शिक्षिकाआंे ने भी अपना संगठन बना लिया है। अमरोहा में महिला शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष श्रीमती सविता आर्या और महामंत्री सुश्री कोमल चैधरी को बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

शिक्षिकाओं को बल मिलेगाः सुलोचना मोर्या
प्रदेश में पहली बार महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का गठन किया गया हैै। जिसका नेतृत्व प्रदेश स्तर पर श्रीमती सुलोचना मोर्या प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कर रही हैं। उनका मानना है कि महिला की बात को एक महिला ही सशक्त और बेहतर ढंग से रख सकती है।
वर्तमान में सभी जनपदों में महिला शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन गतिमान है। इसी क्रम में जनपद अमरोहा में प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती डॉ. रितु त्यागी के मार्गदर्शन में एसआरजी अमरोहा श्रीमती हेमा तिवारी के सहयोग से प्रदेश नेतृत्व द्वारा जनपद अमरोहा से जिलाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सविता आर्या और महामंत्री पद हेतु सुश्री कोमल चैधरी को चयनित किया गया है।


शिक्षिकाओं की समस्या उचित पटल पर: रितु त्यागी
प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती रितु त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम महिला अनुदेशकों व शिक्षामित्रों की समस्या को भी समान रूप से उचित पटल पर रखेंगे।


जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तारः हेमा तिवारी
एसआरजी हेमा तिवारी ने भी नवपदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की और विश्वास जताया कि सबके सहयोग से महिला शिक्षक संघ अमरोहा में एक नयी इबारत लिखेगा। जल्द ही कार्यकारिणी को विस्तार दिया जाएगा।
श्रीमती मृणालिनी गोले, शालिनी, संतोष, आशा, नसरीन, शाइस्ता, रानी शशि, सीमा, ममता, कंचन आदि ने भी संगठन के गठन पर हर्ष व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!