डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश(सनशाइन न्यूज)
5 सितंबर को बीआरसी सभागार याहियापुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन खण्ड शिक्षाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में किया गया,जिसमें मुख्यमंत्री के उद्बोधन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी।
एडीओ पंचायत मदन ढिल्लो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अरुण कुमार ने मदन ढिल्लो को बुके देकर सम्मानित किया। समारोह में ब्लॉक से गत वर्ष जिन विद्यालयों के छात्र छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधरित परीक्षा/ जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है, उनके समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया ।समारोह में ब्लॉक के एआरपी लव सूरी, संजीव कुमार, शहादत खान, विवेक शर्मा उपस्थित हुए । संचालन संजीव कुमार ने किया।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
सम्मानित शिक्षकों में सर्वेश चंद्र वरण सिंह, कवीन्द्र सिंह ,लोकेश आर्य, शीलचंद, नीलोफर नाहिद, ऋतु गुप्ता, रजनी रानी,सलीम जावेद, साध्वी,अशोक कुमार, बृजेश कुमार, बबली, पूनम। नुसरत जहरा नकवी,ओमकारी गुर्जर उपस्थित रहे।
व्यवस्था को सुचारू करने में इमरान खान, साहब अली अमन कपिल कुमार ने सहयोग किया। अंत में श्री ढिल्लो को स्मृति चिन्ह के रूप में मिनी प्लांटर दिया गया।
बीआरसी याहियापुर में होनहार टीचर्स का सम्मान

