Home > देश > संस्कार भारती ने किया अभय आर्य संग पर्यावरण प्रहरियों का सम्मान

संस्कार भारती ने किया अभय आर्य संग पर्यावरण प्रहरियों का सम्मान

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
संसार का श्रेष्ठतम कर्म यज्ञ/ वैदिक अग्निहोत्र आर्य समाज, अमरोहा के प्रांगण में स्थित पवित्र यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसमें पर्यावरण की रक्षा के लिए आहुतियां दी गई। इस अवसर संस्कार भारती की ओर से पर्यावरण सुरक्षा प्रहरियों को सम्मानित किया और पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस
पांच जून को यज्ञ आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। जिसमें ईश्वर से समाज में सुख, शान्ति, समृद्धि एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई। मुख्य यज्ञमान दिनेश चन्द्र रस्तोगी, विनय प्रकाश आर्य, नत्थू सिंह आर्य ,विनय त्यागी रहे। डॉ. अनिल रायपुरिया ने सत्यार्थ प्रकाश का पठन किया। सुभाष दुआ ने आर्य समाज के नियम पढ़े।

इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वन में वृक्षों का वास रहने दो
आर्य समाज के प्रखर स्तम्भ विनय प्रकाश आर्य ने कहा
वन में वृक्षों का वास रहने दो,
झील, झरनों में सॉस रहने दो।
वृक्ष होते हैं वस्त्र जंगल के,
छीनो मत ये लिवास रहने दो।
वृक्ष है चिड़िया का घोंसला,
तोड़ो मत ये लिबास रहने दो।
पेड़ पौधे चिराग है वन के,
उनमें बाकी उजास रहने दो ।

पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगेः अभय आर्य
आर्य समाज अमरोहा के प्रधान अभय आर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस की विशेषता और महत्ता बताते हुए आवाहान किया कि आप लोग प्रतिदिन वृक्ष में जल प्रदान करते रहे जिससे प्रकृति शुद्व रहेगी तो हमारा जीवन उत्तम एवं स्वस्थ रहेगा। मानव जीवन है खतरे में, इसमें है हम सब की समझदारी, पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे, पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी।
प्रधान अभय आर्य संग इनका हुआ सम्मान
इस मौके पर संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है और यज्ञ भी पर्यावरण की शुद्धि मंे सहायक है। उन्हांेने नियमित यज्ञ कर पर्यावरण की शुद्धि में सहायक बनने और लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सचेत करने के लिए पर्यावरण सुरक्षा प्रहरियों के रूप में आर्य समाज के प्रधान अभय आर्य, मंत्री नत्थू सिंह आर्य, समाजसेवी हेतराम सागर, समाजसेवी विनय प्रकाश आर्य और समाजसेवी अनिल जग्गा को संस्था की ओर से सम्मानित किया।
हरनाम सिंह आर्य के निधन पर शोक
मंत्री नत्थू सिंह आर्य ने उपस्थित आर्य जनो का आभार व्यक्त किया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान एवं आर्य समाज आजमपुर के प्रधान हरनाम सिंह आर्य के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मनोहर लाल खुराना, यशवंत सिंह, करन सिंह यादव, राजीव यादव, डॉ. जगत सिंह, हरिओम अग्रवाल, विनय त्यागी, एनके गर्ग, संजीव रस्तोगी, रोहित गोयल आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!