डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमरोहा के प्रांगण में एक सितंबर को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शासन के अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘कला उत्सव’ का जनपद स्तरीय आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। इसमें लिटिल स्कालर्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जिविनि शतानंद ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य स्नेह लता की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
12 विधाओं में किया प्रदर्शन
कला उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक विधाओं का आयोजन किया गया। इनमें नृत्य, गायन, वादन, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, स्थानीय खेल एवं खिलौने तथा पारंपरिक कहानी वाचन सहित कुल 12 विधाओं में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन बीना रानी, कीर्ति एवं मीना देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी शिक्षिका ममता यादव एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए गठित निर्णायक मंडल में कीर्ति, ममता दलेला, पूनम मैथ्यू, अनुराधा, आयुषी, शिखा, शैली राजपूत, इलमास, अखिलेश चौधरी, आलोक यादव, आलोक पाठक एवं आसिम अब्बासी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम उल्लास, सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण रहा।
नृत्य एकल
कुमारी अंशिका कक्षा 11 कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज प्रथम रही, अवनी शर्मा कक्षा 10 जीजीआईसी अमरोहा की द्वितीय स्थान पर रही
नृत्य समूह में
लिटिल स्कॉलर एकेडमी समूह प्रथम नेहरू स्मारक समूह द्वितीय एवं खत्री कन्या इंटर कॉलेज समूह तृतीय स्थान पर रहा
संगीत गायन एकल में
सार्थक गोस्वामी कक्षा 12 कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज प्रथम काव्य सिंधु कक्षा 11 जीजीआईसी अमरोहा द्वितीय एवं नव्या उपाध्याय कक्षा 11 लिटिल स्कॉलर एकेडमी तृतीय पर रहे
संगीत गायन समूह में
लिटिल स्कॉलर एकेडमी समूह प्रथम नेहरू स्मारक समूह द्वितीय एवं कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज समूह तृतीय स्थान पर रहे।
संगीत वादन स्वर वाद्य
काव्या शर्मा कक्षा 11 ए एस एम खाता प्रथम स्थान पर रही एवं रूपांशी सक्सेना कक्षा 11 एल एस ए द्वितीय स्थान पर रही।
संगीत वादन अवनद्ध वाद्य में
दक्ष अग्रवाल कक्षा 10 ब्लू बर्ड्स प्रथम स्थान पर रहे कंचन कक्षा 10 जीजीआईसी अमरोहा द्वितीय स्थान पर रही एवं शिवी कक्षा 10 जीजीआईसी हसनपुर तृतीय स्थान पर रही।
नाटक एकल में छवि कक्षा 12 जीजीआईसी अमरोहा प्रथम स्थान पर रही एवं ईशा कक्षा 12 जीजीआईसी अमरोहा द्वितीय स्थान पर रही
नाटक समूह
जीजीआईसी हसनपुर प्रथम स्थान पर एवं जीजीआईसी अमरोहा द्वितीय स्थान पर रहे
चित्रकला में साधना वर्मा कक्षा 12 जीजीआईसी हसनपुर प्रथम स्थान जैनब कक्षा 10 जीजीआईसी अमरोहा द्वितीय स्थान खुशी कक्षा 10 किसान इंटर कालेज ताहरपुर तृतीय स्थान पर रहे।
मूर्ति कला में
दीपिका कक्षा 12 जीजीआईसी अमरोहा प्रथम चाहत कक्षा 12 शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय एवं प्रिया कक्षा 12 जीजीआईसी हसनपुर तृतीय स्थान पर रही।
स्थानीय खेल खिलौने में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा समूह प्रथम शर्मा देवी कन्या इंटर कालेज समूह द्वितीय एवं जीजीआईसी हसनपुर समूह तृतीय स्थान पर रहा।
जीजीआईसी में कला उत्सव में लिटिल स्कालर्स एकेडमी छाया

