Home > देश > रजि. प्रेस क्लब पदाधिकारियों का भाजपाइयांे ने किया सम्मान

रजि. प्रेस क्लब पदाधिकारियों का भाजपाइयांे ने किया सम्मान

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
भाजपा जिला कार्यालय पर नवगठित रजिस्ट्रर्ड प्रेस क्लब अमरोहा के पदाधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर और अन्य पदाधिकारियांें ने फूलमालायें पहनकार स्वागत किया। उधर अपने कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद मौर्य ने क्लब के पदाधिकारियोंफूल माला पहनाकर स्वागत किया।

पत्रकार हर समस्या को उजागर करते
इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से जनता को आईना दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार को इसलिए लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है क्योंकि पत्रकार केवल जनता की आवाज को ही नहीं उठाते हैं बल्कि हर समस्या को उजागर करने का काम करते हैं। डीआरडीए नोएडा के चेयरमेन एनपी सिंह ने कहा कि नवगठित रजिस्ट्रर्ड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने हमेशा ही जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाया है।
इस मौके पर मौजूद रहे
इस मौके पर रजिस्ट्रर्ड प्रेस क्लब अमरोहा के उप संरक्षक तुलाराम ठाकुर व डॉ. दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवओम शर्मा, महामंत्री राहुल कुमार, इकबाल अंसारी, गौरव श्रीमाली, हनी प्रकाश को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री राकेश वर्मा व पूरन सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद मौर्य, रमेश कलाल आदि मौजूद रहे।

विनोद मौर्य ने किया का स्वागत
अमरोहा। अमरोहा के नवनिर्मित रजिस्टर्ड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद मौर्य ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष विनोद मौर्य ने कहा की पत्रकार हमारे देश का चौथा स्तंभ है। यह अपनी जान पर खेलकर हमें घर बैठे समाचारों से अवगत कराते है। जिला महामंत्री भाजपा राकेश वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता ही वह शस्त्र है जिसका इस्तेमाल करके जनता के हित में सत्ता से सवाल पूछे जाते हैं। इस दौरान रजिस्टर्ड प्रेस क्लब उप संरक्षक तुलाराम ठाकुर व डॉ. दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवओम शर्मा, महामंत्री राहुल कुमार, रितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी समीर खंडेलवाल, इकबाल अंसारी, गौरव श्रीमाली, मयंक शर्मा, अफसर अली, इरशाद अली, हनी प्रकाश, जीतू सागर, संजय, प्रदीप कुमार, आसिफ, महेंद्र सिंह, सिरव चौधरी, नवाब रजा, राकेश, बच्चन सिंह, देवेश शर्मा, रोहित जैन, अभिनव मर्दान, आशीष चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!