डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्राथमिक विद्यालय बलदाना असर अली, विकासखंड गजरौला में सुबह करीब 8.30 बजे तक विद्यालय का ताला बंद होने और बच्चों व शिक्षकों के विद्यालय खुलने का इंतजार करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय में सुबह 8.30 बजे तक ताला लगा होने तथा बच्चे विद्यालय खुलने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। 18 अगस्त 2026 को जारी पत्र के माध्यम से प्रभारी प्रधानाध्यापक को साक्ष्यों सहित कार्यालय में बीएसए के समक्ष उपस्थित उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बीएसए ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक मेघा नैन का स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।
सुबह 8.30 बजे स्कूल बंद/बच्चे बाहर/हेडमास्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि

