डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत 23 अगस्त को विकास खण्ड- जोया व विकास खण्ड अमरोहा में कार्यरत रसोईया को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं रसोईया सम्मान समारोह का आयोजन ब्लॉक सभागार अमरोहा तहसील अमरोहा में किया गया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा लखनऊ में रसोईया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
कार्य का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करें
कार्यक्रम में भूप सिंह बेनीवाल जिला महामंत्री भाजपा जनपद अमरोहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भूप सिंह बेनीवाल ने पीएम योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का मानदेय 2000 रूपये से बढ़ाकर 3000 रूपये करने तथा 500000 रुपए तक कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान किए जाने व ₹200000 का दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने हेतु उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का हार्दिक आभार प्रकट किया। उपस्थित सभी रसोइयों से अनुरोध किया कि वह अपने कार्य का पूर्ण ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें। क्योंकि आप पर बहुत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य को करने की जिम्मेदारी है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जोया अनिल कुमार ने सभी रसोइयों से अपील की वह विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्ण गणवेश, दस्ताने आदि पहनकर स्वच्छता के साथ गुणवत्तायुक्त भोजन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पंचायत जोया के नामित सभासद प्रमोद अग्रवाल, ग्राम प्रधान बादशाहपुर कमल सिंह, एआरपी भूपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राकेश चहल, पंकज चहल, सतेन्द्र सिंह, अजय बामल, दिनकर सिंह, विवेक शर्मा, संजीव कुमार. अपूर्वी चौधरी, संध्या, अहमद नवाज, मोहम्मद ग़ालिब, प्रदीप कुमार, हर्षित कुमार, सोविन्द्र सिंह, मेघराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
ब्लॉक में अमरोहा व जोया की रसोइयों का हुआ सम्मान

