डॉ. दीपक अग्रवाल
लखनऊ/ बिजनौर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
स्थानीय इतिहास में खोज संकलन लेखन और संस्कृति संवर्धन में विशिष्ट योगदान करने हेतु फीना निवासी इंजीनियर हेमन्त कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष बिजनौर साकेंद्र प्रताप सिंह ने विवेक पुस्तकालय शादीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
महान कवि दुष्यंत कुमार की जयंती
महान कवि दुष्यंत कुमार की जयंती मनाने के लिए कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें कई गणमान्य और बुद्धिजीवी ग्रामवासी शामिल हुए।
विवेक पुस्तकालय के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता विवेक गुप्ता ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह सहित गणमान्य ने दुष्यंत कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में उन्हें याद किया। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मंजू जौहरी शिक्षण के क्षेत्र में सतेंद्र मलिक को सम्मानित किया गया। जनपद बिजनौर का गौरव बढ़ाने वाली अनेक इतिहास खोज करने और जनपद की पृष्ठभूमि से जुड़ी कई पुस्तक लिखने तथा विभिन्न जनपदों में इतिहास संवर्धन के सराहनीय कार्यों के लिए इंजीनियर हेमन्त कुमार को साकेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मान के रूप में मोमेंटो प्रदान किया। हेमन्त कुमार क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान के संस्थापक और संयोजक हैं। इस अभियान के अंतर्गत इन्होंने अनेक महत्वपूर्ण और बड़े कार्य किए हैं जिनके लिए इनको सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन मौर्या और संचालन गुलशन गुप्ता ने किया इस अवसर पर साहित्यकार मंजू जौहरी, पंकज राठी, देवेंद्र मालिक, विवेक गुप्ता, समाजसेवी वीर सिंह, कमलेश आर्या, डॉ आदित्य अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
इतिहास संवर्धन हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष ने हेमन्त कुमार को किया सम्मानित

