Saturday, September 5, 2026
Home > देश > अभय आर्य का साहसी, संयमी और कर्तव्य निष्ठा बनने का संदेश

अभय आर्य का साहसी, संयमी और कर्तव्य निष्ठा बनने का संदेश

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

योगीराज श्री कृष्ण जी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आर्यसमाज अमरोहा की यज्ञशाला में विश्व-कल्याण के लिए किया गया यज्ञ का आयोजन।
समाज की खुशहाली को यज्ञ
प्रातः काल की शुभ वेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। आचार्य विमल देव अग्निहोत्री जी के ब्रह्मत्व में यह पुनीत कार्य प्रारंभ हुआ
जिसमें ईश्वर से समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु,यश, कीर्ति,वैभव, एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की गयी एवं उपस्थित आर्य जनों के सुखमय,मंगलमय जीवन की कामना की गयी।
विमल देव ने अपने आशीष वचनों द्वारा सभी यज्ञमानों को आशीर्वाद से अभिसिंचित किया एवं भजन प्रस्तुत करके अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को ओत प्रोत किया ॥

मुख्य यज्ञमान-
अन्जू आर्या विनय आर्य
बीना रुस्तगी अशोक रुस्तगी
मधु खुराना अश्वनि खुराना
सुप्रिया खुराना सत्य खुराना
अमिता आर्या आर्येन्द्र आर्य
तूलिका आर्या अभय आर्य

इस शुभ अवसर पर आर्य समाज अमरोहा के मंत्री अभय आर्य ने वेदी का संचालन करते हुए योगीराज श्री कृष्ण जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी आर्य जनों को साहसी,संयमी,और कर्तव्य निष्ठा बनने का संदेश दिया। एवं
योगीराज श्री कृष्ण जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए उपदेशों एवं विचारों पर चिंतन-मनन व आचरण करने पर बल दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिंह आर्य, हेतराम सागर अंकुर अग्रवाल विनय त्यागी डा0 गजेन्द्र पाल सिंह सुरेश विरमानी प्रो० अनिल रायपुरिया राजनाथ गोयल दिनेश चन्द्र रस्तोगी दीपक अग्रवाल राघव अग्रवाल संदीप गोयल, राहुल मोहन माहेश्वरी संजीव रस्तोगी यशवंत सिंह नरेन्द्र कान्त गर्ग सुनील गुप्ता निशिल सरन विकास राठी सुनील कुमार जय प्रकाश ऊषा आर्या विद्यावती संगीता रस्तोगी सतीश कुमार डा० जगत सिंह राजीव शर्मा आदि आर्य जन मातृशक्ति एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in