डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस एवं डीबीटी योजना का शुभारंभ किया गया।
ब्लॉक सभागार अमरोहा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन द्वारा कैशलेस चिकित्सा योजना जो माध्यमिक शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं बेसिक के शिक्षकों अनुदेशकों रसोईयों शिक्षामित्र आदि के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ नगर पालिाका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, उप जिलाधिकारी अमरोहा सदर श्रीमती विभा श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अमरोहा सोनू कुमारएवं जोया के खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर अनके शिक्षक/ शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर एआरपी जोया एआरपी भूपेंद्र कुमार व पूनम माहेश्वरी, एआरपी अमरोहा लव सूरी, शिक्षक नेता करतार सिंह, हीरा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, दिनकर सिंह। संचालन पूर्व एआरपी अमरोहा धर्मपाल सिंह ने किया।
शिक्षक/शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के कार्ड वितरित

