डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा जनपद में वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में भारत भूषण त्यागी का कार्यकाल उत्कृष्ट प्रशासन, सौम्य व्यक्तित्व और मानवीय संवेदनाओं के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने अपने सरल, सहज एवं व्यवहारकुशल स्वभाव से शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों के बीच विशेष स्थान बनाया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन और आत्मीयता का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसके कारण वे सभी के प्रिय एवं सम्मानित अधिकारी रहे।
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों के प्रभावी संचालन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए उनके प्रयास सदैव सराहनीय रहे। वे समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक दृष्टिकोण से करने में विश्वास रखते थे। उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता ने शिक्षा विभाग को नई ऊर्जा प्रदान की।
अब उनका पदोन्नति के उपरांत वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में डाइट अलीगढ़ में स्थानांतरण हुआ है। यह उनकी योग्यता, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। सनशाइन न्यूज उन्हें शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई देता है तथा विश्वास व्यक्त करता है कि वे अपने नए दायित्वों में भी शिक्षा जगत को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेंगे।
बीआरसी नारंगपुर मंें विदाई समारोह
उनका ब्लाक संसाधन केंद्र, नारंगपुर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त कर उनकी कार्यप्रणाली पर रोशनी डाली और उन्हें एक व्यवहारकुशल अधिकारी बताया।
इस मौके पर एआरपी श्रीमती रश्मि चौधरी, श्रीमती पूनम माहेश्वरी, भूपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक नेता विकास चौहान, श्रीमती मृणालिनी सिंह राकेश चहल, जमशेद शरीफ, मतीन अहमद, सुशील नागर, हीरा सिंह, सतेन्द्र सिंह, पुरजीत सिंह, राजदीप सिंह, अनीस अहमद, मुर्शल हुसैन, प्रदीप कुमार गौतम, अमित धारीवाल, जयदीप सिंह, नौवहार सिंह, हरवीर सिंह, नाजिर अली, अनिल मान, मोहम्मद हारुन, अहमद नवाज, मोहम्मद ग़ालिब, सौरभ कौशिक, श्रीमती शिवानी, प्रदीप सिंह, सोविन्द्र सिंह, हर्षित कुमार आदि उपस्थित रहे।
बीईओ भारत भूषण सभी के प्रिय एवं सम्मानित अधिकारी रहे।

