Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षक, शिक्षामित्र एवं रसोइयों को वितरित किए कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड’

शिक्षक, शिक्षामित्र एवं रसोइयों को वितरित किए कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड’

डॉ. दीपक अग्रवाल
हसनपुर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

08 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा रसोइयों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बुधवार को तहसील सभागार हसनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 20 लाभार्थियों जिसमें शिक्षकों, शिक्षा मित्रों एवं रसोईयों को योजना के कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड़गवंशी, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर ममता गुर्जर, उपजिलाधिकारी हसनपुर हिमांशु उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर अरुण कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
लाभकारी एवं जनकल्याणकारी पहल

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जनकल्याणकारी पहल है।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख हसनपुर ममता गुर्जर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर प्राप्त हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित

कार्यक्रम में विकास क्षेत्र गंगेश्वरी से यशपाल सिंह, रामवीर सिंह, पवन अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह एवं भुवनेश वर्मा, वहीं विकास क्षेत्र हसनपुर से होमपाल चौहान, उज्ज्वल वर्मा, निर्देश कुमार, नमित कुमार, कुलदीप चौहान एवं योगेश कुमार ,माध्यमिक शिक्षा विभाग से आनंद कुमार, सुमित कुमार गौतम, प्रेमवीर त्यागी, राजेंद्र सिंह तथा अवधेश कुमार त्यागी,रसोइया शर्मिला, सावित्री एवं राजवती आदि को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी राजनारायण, मोहम्मद सुलेमान,जयवीर सिंह, इरशाद अली, करणवीर सिंह, प्रमोद कुमार, देवेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार,महताबउद्दीन, फिरोज खान, कमल शर्मा, रूप बसंत,संदीप कुमार, सुधीर शर्मा,प्रदीप भाटी, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह,राणा प्रताप, सचिन गुप्ता,ओमसरन तोमर,लोकेश सिंह, संजय सिंह, नितिन कुमार,अनुराधा शर्मा,पल्लवी,सुमन,पलक, सावित्री आदि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर अरुण कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया।
Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in