डॉ. दीपक अग्रवाल
धनौरा/गजरौला/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
स्थानीय सम्राट बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन बीईओ गजरौला आरती गुप्ता तथा बीईओ धनौरा प्रकाश चंद ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ धनौरा प्रकाश चंद ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोइया एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के स्टाफ को शामिल किया गया है। योजना के तहत सभी लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
सजीव प्रसारण भी दिखाया गया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस कार्ड डाउनलोड करने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित डीबीटी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
कार्यक्रम में बीईओ धनौरा प्रकाश चंद, बीईओ गजरौला आरती गुप्ता, एआरपी सुनील कुमार, सत्यप्रकाश गौतम, रोहताश सिंह, शिक्षित कुमार, रमाकांत शर्मा, वसीम अब्बास, सुखदेव सिंह,, रानी शशि दिवाकर, रीना देवी, हरिओम त्रिवेदी, शिवप्रकाश शर्मा, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
कैशलेस कार्ड डाउनलोड करने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र

