डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
श्री गणेश कुमार, निदेशक एससीईआरटी, लखनऊ के निर्देशन में 16 से 19 जून 2026 तक लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा के दो शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेताओं की चयनित सूची में स्थान प्राप्त किया।
विकास क्षेत्र गजरौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसली के शिक्षक लोकेश कुमार यादव तथा विकास क्षेत्र जोया के कंपोजिट विद्यालय इकौंदा की शिक्षिका ईशा चौधरी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया। दोनों की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में टीचर्स लोकेश व ईशा का परचम

