Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > रिजल्ट मिलते ही खिले बच्चों के चेहरे

रिजल्ट मिलते ही खिले बच्चों के चेहरे

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिलेभर के परिषदीय स्कूलों समेत अन्य स्कूलों में सोमवार को परीक्षाफल का वितरण किया गया। रिजल्ट मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय चौधरपुर, ब्लॉक जोया

उच्च प्राथमिक विद्यालय चौधरपुर में वार्षिक उत्सव एवं परिणाम पत्र वितरण समारोह अत्यंत हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व प्रभारी शिक्षक हुकम सिंह को भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके सराहनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में निशात परवीन, सोनिका गौतम, ज्योति, गीता एवं प्रीति दास का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह (ए.आर.पी., जोया) उपस्थित रहे तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हाजी कल्लू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में कार्यक्रम का समापन हर्ष,उल्लास एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ किया गया।

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय तिगरी
गजरौला के गंगा धाम तिगरी स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय तिगरी में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके रिजल्ट कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। जैसे ही बच्चों को उनके परिणाम प्राप्त हुए, उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय परिसर को समस्त स्टाफ द्वारा सुंदर तरीके से सजाया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा स्वच्छता, अनुशासन एवं सर्वाधिक उपस्थिति के लिए भी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
स्टाफ के परिश्रम एवं समर्पण की सराहना

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. जोगिन्द्र सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष रीनू यादव ने समस्त स्टाफ के परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया।
बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजे
प्रधानाध्यापक डॉ. जोगिन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “एक दिन भी विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर बच्चे की पढ़ाई कई दिनों तक प्रभावित होती है। जो विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आते हैं और जिनके अभिभावक घर पर भी पढ़ाई में सहयोग करते हैं, वही विद्यार्थी आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।”
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रीनू यादव, सहायक अध्यापक शीला देवी, पुष्पलता, ज्योति, शिक्षामित्र पुष्पा यादव, लक्ष्मी रानी एवं अर्चना त्यागी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों में नमिता, कविता, गुड्डी, रीनू, प्रियंका, मिथलेश, अनिता आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in