डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उ. प्रा. वि. भटपुरा सकैनिया ब्लॉक व जनपद – अमरोहा के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए प्र. अ. सर्वेश चंद्र मुरादाबाद लेकर गए। बच्चों ने पार्क मे विभिन्न झूलो का आनंद लिया।
उत्साह का केंद्र 5 डी एनीमेशन मूवी शो व भूल भुलईया रहा।
बच्चों ने गाँव से बाहर निकलकर साथ घूमने का आनंद लिया। उत्साह के क्षणो को बच्चों ने खेल कूद व नाच गाकर परिपूर्ण किया।
शिक्षिका मंजरी कौशिक ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को नए उत्साह व जोश से भर देते है। सत्र के अंत मंे व आगामी सत्र प्रारम्भ से पहले यह भ्रमण बच्चों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। हम आगे भी ऐसे भ्रमण की योजना बनाते रहेंगे।
उ. प्रा. वि. भटपुरा सकैनिया का शैक्षिक भ्रमण

