डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
पीएम पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह गांधी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर जनपद अमरोहा में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लों विधायक धनौरा राजीव तरारा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उदयगिरि गोस्वामी एवं ओम प्रकाश गोला सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
₹200000 दुर्घटना की धनराशि
मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में कार्यक्रम किया गया जिसमें उनके द्वारा विभिन्न जनपदों से आई हुई रसोइयों का सम्मान किया गया । मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में ₹1000 की बढ़ोतरी की। वर्तमान में उन्हें ₹2000 प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था जिसको ₹1000 प्रति माह बढ़कर अब ₹3000 कर दिया गया । प्रदेश में कार्यरत समस्त 3.54 लाख रसोईयां के मानदेय में बढ़ोतरी तथा प्रत्येक वर्ष मिलने वाले रुपए 500 वार्षिक की धनराशि जो उन्हें साड़ी के क्रय हेतु दी जाती थी उसको भी दो गुणा करते हुए ₹1000 प्रतिवर्ष कर दिया गया। जिसकी धनराशि उनके खाते में स्थानांतरित की जाती है मुख्यमंत्री ने सभी रसोइयों को स्टेट बैंक आफ इंडिया के सौजन्य से खाता खोलने पर ₹200000 का दुर्घटना की धनराशि की भी घोषणा की। इसकी अतिरिक्त प्रत्येक रसोईया को ₹500000 प्रति वर्ष कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का भी ऐलान किया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश गोला राष्ट्रीय सदस्य भाजपा ने भी अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने रसोइयों को विद्यालय की रसोई घर में साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया। विधायक धनौरा ने कहा मुख्यमंत्री सभी वर्ग सभी व्यक्ति का विशेष ध्यान रखते हैं इसलिए उन्होंने आपके मानदेय में बढ़ोतरी करी तथा अनेक सौगातें आपको दी।
गुणवत्तायुक्त भोजन खिलाएं
जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने रसोइयों को बच्चों के साथ आत्मीय संबंध बनाते हुए बेहतर कार्य करने हेतु आवाहन किया । मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गुलाब देवी में रसोइयों को विद्यालय में बेहतर साफ सफाई गुणवत्ता युक्त भोजन तथा बच्चों को अच्छा खाना खिला कर भावी पीढ़ी को देश में मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांधी सभागार कलेक्ट्रेट अमरोहा में किया गया जिसमें जनपद से 10 रसोइयों को सम्मानित किया गया उन्हें बढ़े हुए मानदेय का सम्मान प्रमाण पत्र, कैशलेस चिकित्सा कार्ड, तथा एक शाल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर अमरोहा की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने पीएम पोषण योजना के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया जनपद के 1334 विद्यालय में 2680 रसोईया वर्तमान में कार्यरत है जो बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराती है।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी डॉ नितिन गौड़ द्वारा कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । इस कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला समन्वयक प्रशांत कुमार के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, जिला समन्वयक मनोज कुमार, प्रशांत कुमार ,ज्योति शेखर, सतवीर सिंह , विद्यालय के शिक्षक अध्यापक एवं जनपद की रसोईया उपस्थित रहे ।

