Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षामंत्री गुलाब देवी 23 को रसाइयों को सम्मानित करेंगी/मानदेय भी बढ़ा

शिक्षामंत्री गुलाब देवी 23 को रसाइयों को सम्मानित करेंगी/मानदेय भी बढ़ा

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में होगा मुख्य कार्यक्रम, जनपद व तहसील स्तर पर भी होंगे आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री मानदेय बढ़ोत्तरी की भी घोषणा कर सकते हैं।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से 21 अगस्त को जारी आदेश में प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार लखनऊ मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ सभी जनपदों एवं तहसील स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में जन सामान्य के साथ-साथ शिक्षकों एवं रसोइयों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद जनपदों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के लिए जनपदवार निर्धारित व्यय सीमा के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि का उपयोग किया जाए। जिला एवं तहसील स्तर पर उपलब्ध सभागारों का प्रयोग करते हुए समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। शासन के इस निर्णय से प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को सम्मानित किए जाने के साथ उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता मिलने की उम्मीद है।
डीसी मिडे मील मनोज कुमार ने बताया कि अमरोहा में कलेक्ट्रेट सभागार में 23 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रभारी मंत्री माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रसोइयों को सम्मानित करेंगी। डीएम संग अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in