Thursday, August 20, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम नितिन ने प्रावि नवादा का किया निरीक्षण/शैक्षणिक स्तर बेहतर बनाएं

डीएम नितिन ने प्रावि नवादा का किया निरीक्षण/शैक्षणिक स्तर बेहतर बनाएं

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय नवादा, जोया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्यापकों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण किया।
बच्चों से किया संवाद

जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नियमित रूप से बच्चों की सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करने तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन वितरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

जर्जर भवन पर नाराजगी
विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उसकी अत्यंत खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in