एसएसएन
अमरोहा/सनशाइन न्यूज (उत्तर प्रदेश)
आर्य समाज अमरोहा के तत्वावधान में डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक अमरोहा के अग्रबंधु का भव्यता के साथ विमोचन किया गया।
राष्ट्र कल्याण यज्ञ
रविवार को सबसे पहले आर्य समाज की भव्य यज्ञशाला में राष्ट्र कल्याण यज्ञ आचार्य सोमेश शास्त्री ने संपन्न कराया। इसमें विनय प्रकाश आर्य, नत्थू सिंह आर्य, हेतराम सागर, अभय आर्य यजमान रहे।
प्रवीण, विनय और सविता अतिथि
इसके बाद स्वामी विराजानंद सभागार में मुख्य अतिथि धनौरा नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर (खाद) विनय कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान (पंजीकृत), बिजनौर की अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, आर्य समाज के प्रधान नत्थू सिंह, अग्रवाल समाज के संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, अधिष्ठाता विनय प्रकाश आर्य, कार्यक्रम संयोजक अभय आर्य, लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल ने पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक में 160 व्यक्तित्व शामिल
इससे पूर्व डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि अमरोहा के अग्रबधु पुस्तक में अमरोहा के 159 व्यक्तियों का जीवन परिचय शामिल किया गया और एक अतिथि अग्रबंधु के सुझावों को शामिल किया गया है। पुस्तक में शामिल अग्रबंधुओं के विचार समाज को प्रेरणा प्रदान करेंगे।
पुस्तक से नई पीढ़ी को मिलेगी दिशाः प्रवीण
इस अवसर पर प्रवाीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस पुस्तक में प्रत्येक व्यक्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि, उनके रोजगार या व्यवसाय तथा उनके बच्चों का व्यापार या नौकरी की ओर रुझान दर्शाया गया है। अग्रवाल समाज ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में बल्कि शिक्षा और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होेंने बच्चों को उनकी इच्छा के अनुसार करियर चुनने पर बल दिया और राजनीति में आने का भी आह्वान किया।
एक दूसरे को समझने का कार्य करेगीः विनय
विशिष्ट अतिथि विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि अमरोहा के अग्रबंधु पुस्तक एक दूसरे को समझने और जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के रीति-रिवाजों का प्रभाव अन्य समाज पर भी पड़ता है।
पुस्तकांे का महत्व बरकरार: सविता
विशिष्ट अतिथि सविता अग्रवाल ने कहा कि संचार क्रांति के इस युग मंे पुस्तकांे का महत्व बरकरार हैं। अमरोहा के अग्रबंधु पुस्तक नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने गीत प्रस्तुत करने पर योगिता गोले को पुरस्कृत किया।
संयोजक अभय आर्य ने आभार व्यक्त किया
इसके अलावा संयोजक अभय आर्य, ममता अग्रवाल विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्योनाथ सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। योगिता गोले ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। अभय आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री आकाश गोयल, विपुल अग्रवाल आकाश अग्रवाल दीप कुमार गिरि आदि ने सहयोग किया।
मौजूद रहे
इस मौके पर विनय प्रकाश आर्य, हेतराम सागर, भुवनेश कुमार शर्मा भुवन, डॉ. सुधांश शर्मा, डॉ. यतींद्र कटारिया, विमल किशोर वंदेमारतम, डॉ. कमलेश सिंह, राजनिकेतन शर्मा, सुरेश विरमानी, डॉ. वंदना रानी गुप्ता, गिरीश बंसल, अनिल जग्गा, विनय त्यागी, अवनीश गुप्ता,हरि सिंह मौर्य, संजीव रस्तोगी, सुभाष दुआ, राहुल मोहन माहेश्वरी, हरि सिंह मौर्य, वरन सिंह, बिजेंद्र सिंह, आशा आर्य, प्रदीप अग्रवाल(बिजनौर), निशि भूषण समेत अग्रबंधु मौजूद रहे।





