एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
लेखक/पत्रकार डॉ.दीपक अग्रवाल की पुस्तक अमरोहा के अग्रबंधु का विमोचन समारोह 28 जून को आर्य समाज, अमरोहा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक अभय आर्य ने बताया कि डॉ० दीपक अग्रवाल द्वारा लिखित “अमरोहा के अग्रबंधु” पुस्तक एक सराहनीय प्रयास है। पुस्तक अमरोहा के अग्रबंधुओं के सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक योगदान को उकेरती है। इससे पूर्व उनकी प्रेरणा-पुंज (सफल व्यक्तियों के साक्षात्कार), बढ़ो गगन की ओर (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) और शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ) हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि पुस्तक का विमोचन समारोह 28 जून को आर्य समाज अमरोहा में सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन होगा। 9 बजे से पुस्तक विमोचन समारोह और उसके बाद जलपान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम का समापन कर दिया जाएगा। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि धनौरा नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि विनय कुमार अग्रवाल असिस्टेंट कमिश्नर (फूड) व विशिष्ट अतिथि अग्रवाल प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान (पंजीकृत), बिजनौर की संस्थापिका श्रीमती सविता अग्रवाल हांेगी।
डॉ.दीपक अग्रवाल की पुस्तक अमरोहा के अग्रबंधु का विमोचन 28 को

