Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > रंग-बिरंगे परिधानों का मेरा हिंदुस्तान है: कवि सतेन्द्र धारीवाल

रंग-बिरंगे परिधानों का मेरा हिंदुस्तान है: कवि सतेन्द्र धारीवाल

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

श्रद्धा पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के प्रांगण में अजय साहित्यिक एवं सामाजिक मंच व देवशील मैमोरियल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य साहित्यिक महोत्सव अत्यंत गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें गीतकार सतेन्द्र धारीवाल धारी ने अपना काव्य संग्रह कविता चली गांव की ओर प्रबुद्ध साहित्यकार डॉ. बालकृष्ण शर्मा एवं कवि राजपाल यादव को की भेंट की।
कवि सतेन्द्र धारीवाल धारी ने अपने गीत—
रंग-बिरंगे परिधानों का मेरा हिंदुस्तान है।
से बांधा समां,,,
प्रातः 9.30 बजे प्रारंभ होकर संध्या तक चले इस विराट साहित्यिक आयोजन ने साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं विद्वानों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ शब्दों की साधना और सृजन की सरिता पूरे दिन अविरल बहती रही।
हरियाणा के राजगीत लेखक डा.बालकृष्ण शर्मा
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी, हरियाणवी व संस्कृत के प्रकंड विद्वान व हरियाणा के राजगीत लेखक डा.बालकृष्ण शर्मा ने की । कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संयोजन में विनोद कौशिक, डॉ. प्रीता पँवार, राजपाल यादव, श्रीमती रश्मि अभय, श्रीमती मंजू तंवर, डॉ. विकास शुक्ल, श्रीमती प्रेरणा सिंह, विवेक ऐरन तथा श्रीमती पारुल राज की उल्लेखनीय भूमिका रही। श्रद्धा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गजराज सिंह आर्य के आत्मीय आतिथ्य एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।
इस साहित्यिक महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि दिनेश रघुवंशी की स्नेहिल व प्रबुद्ध उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की और उन्हांेने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से सबका मन मोह लिया। वहीं आकाशवाणी, दिल्ली के सहायक निर्देशक एवं वरिष्ठ ग़ज़लकार रामावतार बैरवा, सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दो सत्रों में संपन्न हुआ आयोजन
दो सत्रों में संपन्न हुए इस आयोजन के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस सुधीर चौधरी तथा द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि आईजी जेल, हरियाणा डॉ. संजय सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ गीतकार भूदत्त शर्मा, वरिष्ठ ग़ज़लकार डॉ. गुरविंदर बाँगा, वरिष्ठ साहित्यकार नीरज त्यागी, वरिष्ठ गीतकार सत्य प्रकाश शर्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर श्रीमती अलका सैनी, वरिष्ठ कवि सतेन्द्र धारीवाल धारी, उपन्यासकार प्रतिमा शर्मा पुष्प, श्रीमती नेहा वैद, राजभाषा विभाग , गृह मंत्रालय की सहायक निर्देशिका श्रीमती भावना सक्सैना सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साठ कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं पेश कीं
देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग साठ कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ नवांकुर युवा कवियों ने भी अपनी सशक्त अभिव्यक्ति से खूब सराहना बटोरी। विशेष रूप से कबीरा हालाती शायर ,सत्यम पाण्डेय, सागर ठकराल, रुद्रप्रताप, विशाल, नेम सिंह सहित अन्य युवा कवियों ने अपने ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण काव्यपाठ से महफ़िल लूट ली और भरपूर तालियाँ अर्जित कीं।

इस अवसर पर अजय युवा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आलेख प्रतियोगिता के विजेता युवा प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। संपूर्ण आयोजन साहित्य, संस्कृति, संवेदना और सामाजिक सरोकारों का अनुपम संगम बनकर उभरा। इसके अतिरिक्त प्रीता पंवार कौशिक के अनुशासित संचालन ने इस साहित्यिक महोत्सव को लंबे समय तक के लिए स्मरणीय बना दिया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in