Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अभय आर्य: नियमित योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती

अभय आर्य: नियमित योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

आर्य समाज अमरोहा के मंत्री अभय आर्य ने कहा योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। जिससे अनेक बीमारी से बचाव होता है । प्रतिदिन योग करने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो कि हमें विभिन्न बीमारियों से बचाव करते हुए स्वस्थ रखती है साथ ही यह दिमाग और शरीर की एकता को भी बनाए रखता है।
योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य विचार संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है इसके साथ-साथ यह स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है।


विश्व कल्याण यज्ञ
अमरोहा। 12 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर
प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में संसार का श्रेष्ठतम कर्म वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री जी के ब्रहम्त्व में संपन्न हुआ।

यज्ञ में ईश्वर स्तुति स्वस्तिवाचनम शांति करणम महामृत्युंजय मंत्र एवं देश मे खुशहाली व समाज के कल्याण के लिए आहुतियां प्रदान की गई। समाज में सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य दीर्घायु यश वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई।
मुख्य यज्ञमान
विनय प्रकाश आर्य

वेदों में छिपा समस्याओं का समाधान
इस मौके पर मन्त्री अभय आर्य ने कहा कि वर्तमान परिवेश में वेदों का प्रचार-प्रचार जरूरी है सभी समस्याओं का समाधान वेदों में छिपा है। हमें अपने बच्चों को वेदों से जोड़ना चाहिए। जिस घर में वेदों की ऋचाओं का वाचन होता है वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का वाचन विशाल आर्य , आर्य समाज के नियम दिनेश चन्द्र रस्तोगी एवं संगठन सुक्त सुभाष दुआ द्वारा प्रस्तुत किए गए।
मुख्य रूप से हेतराम सागर, विनय त्यागी, अनिल जग्गा, राजनाथ गोयल अंकुर अग्रवाल मनोहर लाल आर्य यशवंत सिंह सुभाष दुआ विकास गोयल पूरन लाल अरोड़ा राजीव यादव चन्द्रपाल यात्री शिवम रस्तोगी विशाल आर्य डॉ जगत सिंह सुनील कुमार सतीश कुमार आदि आर्य जन उपस्थित रहे।
योगाचार्या रेनू सिंहः करें योग रहे निरोग

अमरोहा। योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है योग ने केवल व्यायाम है बल्कि जीवन जीने की कला है शब्दों और शोर से भरी इस दुनिया में योग हमें अपनी सांसों की लय को दोबारा पहचान ना सीखाता है
शिव शक्ति योग केंद्र पक्का बाग अमरोहा

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in