डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा से उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसली
विकास क्षेत्र गजरौला के शिक्षक लोकेश कुमार यादव और विकास क्षेत्र जोया के कंपोजिट विद्यालय इकौंदा की शिक्षिका ईशा चौधरी ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा का प्रतिनिधित्व किया।
गत वर्ष नवंबर में जनपद पर आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोकेश कुमार यादव और ईशा चौधरी ने राज्य स्तर पर 16 जून से 19 जून तक हुई योग प्रतियोगिता में अमरोहा जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिसका शुभारंभ एससीईआरटी निदेशक गणेश कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में 75 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शिक्षक लोकेश और शिक्षिका ईशा ने किया राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग

