डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर , ब्लॉक जोया जिला अमरोहा की पूर्व शिक्षिका एवं टीएससीटी सदस्या स्व. काजल गौतम के परिवार जनों ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम की मूल भावना से प्रेरित होकर स्कूल को बच्चों के बैठने के लिए 4 मई 2026 को 10 बेंच दान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी कुंदन झा को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की विचार धारा से अवगत कराते हुए जिला संयोजक सौरभ सक्सेना ने टीम की पत्रिका विचार क्रांति भेंट की।
कार्य अनुकरणीय और प्रशंसनीय
सौरभ सक्सेना ने कहा कि किसी भी साथी के जाने से परिवार की तो क्षति होती ही है लेकिन विद्यालय के बच्चों का भी नुकसान होता है। बच्चों का एक अच्छा शिक्षक हमेशा के लिए उनसे दूर चला जाता है। ऐसे में विद्यालय को बेंच देकर , बच्चों की स्मृतियों में हमेशा हमेशा के लिए उनकी प्यारी शिक्षिका को जीवित रखने का परिवार द्वारा किया गया यह कार्य अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। इसके लिए अमरोहा टीम परिवार को धन्यवाद प्रेषित करती है।
काजल गौतम के बड़ी बहन ने और मिठ्ठनपुर की पूर्व शिक्षिका कंचन मलासी ने विद्यालय के बच्चों को एक एक किट भी दी जिसमें कॉपी ,पेंसिल,रबर,शार्पनर आदि थे। बेंच और किट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर काजल गौतम के परिवार से उनके पिता,बहन बहनोई , टी एस सी टी जिला सह संयोजक बीनू कुमार, आकाश अग्रवाल , अमरोहा ब्लॉक संयोजक सचिन यादव ,जोया ब्लॉक संयोजक सोनदेव , जोया ब्लॉक प्रवक्ता शानू उर रहमान , ए आर पी धर्मेंद्र भारती, कंचन मलासी ,अंजू , विशाखा, मंजू ,अमित आदि उपस्थित रहे।
स्व. शिक्षिका काजल के परिजनों ने स्कूल को 10 बेंच दान कीं

