Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > प्राचार्य प्रो.वीर वीरेंद्र की विधानसभा से लौटे छात्र-छात्राओं सेे प्रेरणा लेने की सीख

प्राचार्य प्रो.वीर वीरेंद्र की विधानसभा से लौटे छात्र-छात्राओं सेे प्रेरणा लेने की सीख

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में प्रतिभाग कर लौटे छात्र-छात्राओं से अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेने की सीख दी।
एक से तीन मई तक विधानसभा में आयोजन

1 मई 2026 से 3 मई 2026 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में जे एस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। जिला अमरोहा का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्र-छात्राओं ने विधानसभा में अपने विचार व्यक्त किये और बताया कि बजट-2026 किस प्रकार युवाओं को सशक्त बनाकर मिशन-2047 की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 375 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद लखनऊ से लौटे छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की इस प्राचार्य जी ने सभी की प्रशंसा की और सदैव इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत से अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। प्राचार्य ने कहा कि अब नया सत्र आरंभ होने वाला है और अमरोहा में जो छात्र-छात्रायें इंटर पास करके स्नातक स्तर के लिए महाविद्यालय में प्रवेश चाहते हैं उनके लिए आप सभी प्रेरणा का कार्य करें।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in