डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर ब्लाक गंगेश्वरी के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह और सहायक अध्यापक गौरव नागर के बीच स्कूल में 16 मई को मारपीट व हंगामे के कारण दोनों को निलंबित कर दिया है। विभिन्न समाचार पत्रों में 17 मई को ‘शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व सहायक अध्यापक के बीच मारपीट व हंगामा‘ खबर प्रकाशित हुई। इस खबर का निलंबन पत्र में उल्लेख किया गया है।
बीएसए ने बताया कि 16 मई को दोपहर 12 बजे जानकारी मिलने पर समाधान दिवस से अनुमति लेकर खंड शिक्षा अधिकारी 12 बजकर 41 मिनट पर स्कूल पहंुचे लेकिन स्कूल बंद मिला। इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच अधिकारी बनाया गया है।
स्कूल में मारपीट पर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष व शिक्षक निलंबित

