Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने पिता के जन्मदिन पर गौशाला को किया 125 कुंतल भूसा दान

अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने पिता के जन्मदिन पर गौशाला को किया 125 कुंतल भूसा दान

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

गौ-सेवा भारतीय संस्कृति और समाज की महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है: जिलाधिकारी
डीएम की भावुक अपील…बेजुबान पशुओं के भरण-पोषण के लिए अपनी क्षमता के अनुसार भूसा दान करें’
जनपद अमरोहा में भूसा संग्रहण अभियान में तेजी आ गई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने अपने पिता बृजेश कुमार शर्मा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जनपद की सबसे बड़ी गोशाला नंदी विहार, गुरेठा (ब्लॉक गंगेश्वरी) में 125 क्विंटल भूसा दान किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसामान्य से भावुक अपील की कि इन बेजुबान पशुओं के भरण-पोषण के लिए सभी अपनी क्षमता के अनुसार भूसा दान करें, जिससे वर्ष भर गौवंश के भरण-पोषण की उचित व्यवस्था बनी रहे।
डीएम ने पिता को की वीडियो काल

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने गौशाला पहुंचकर गौवंश को चारा खिलाया और गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अपने पिताजी को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके पिताजी ने डीएम सहित उपस्थित सभी को आशीर्वाद दिया।
डीएम ने बीडीओ गंगेश्वरी को गौशाला के समस्त आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने, वृक्षारोपण कराने तथा वीओ गंगेश्वरी को नियमित रूप से बीमार गौवंश का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसडीएम हसनपुर को क्षेत्र की समस्त चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए बीडीओ के माध्यम से चारा बुवाई कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति और समाज की महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना की और कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक है। डीएम अमरोहा की यह अनोखी पहल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी हसनपुर हिमांशु उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त सहित कई अधिकारी, गौ-सेवक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in