Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सीडीओ अश्वनी की बच्चों को स्काउट/गाइड के माध्यम से अच्छा नागरिक बनाने की सीख

सीडीओ अश्वनी की बच्चों को स्काउट/गाइड के माध्यम से अच्छा नागरिक बनाने की सीख

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रशिक्षकों से अपने विद्यालय में स्काउटिंग को आगे बढ़ाने की सीख देते हुए बच्चों को स्काउट एवं गाइड के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही अपने जीवन के स्काउटिंग के अनुभव साझा किये।
एलएसए में हुआ आयोजन
02 अप्रैल 2026 को जनपद अमरोहा के लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में स्काउट-गाइड के बेसिक कोर्स में सफल प्रतिभागियों हेतु प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने सभी यूनिट लीडर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका के निर्देशन में सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगठन आयुक्त (स्काउट) डॉ.अजय कुमार द्वारा किया गया।

53 टीचर्स को मिले प्रमाण-पत्र
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मई 2025 में प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र, शीतलखेत (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) में आयोजित 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले 53 अध्यापकों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। शीतलाखेल में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान जनपद के 53 प्रतिभागियों ने विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला के साथ स्काउटिंग के महत्व को जाना। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक राजदीप सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त किये गये प्रशिक्षण के माध्यम से स्काउटिंग को जनपद में आगे बढाने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर जिला आयुक्त डॉ अनुराधा बंसल ,सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त मुरादाबाद ब्रजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार, जिला संगठन आयुक्त गाइड मंजू चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, वरन सिंह, महेश कुमार, मतीन अहमद, जोगेंद्र सिंह, सुमित कुमार, मनोज कुमार, सचिन गंधर्व ,सोमदेव ,पुरजीत सिंह, सचिन यादव, संजीव सागर, परवेज खान, सुदेश कुमार, कवेंद्र सिंह ,शीशपाल सिंह, सुनील जॉर्ज, अजयपाल सिंह, सुमन रानी ,रीना गौड, कोमल, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in