डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य समाज, अमरोहा की यज्ञशाला में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।
प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज,अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार जी शास्त्री के ब्रहम्त्व में सम्पन्न हुआ।
समाज में सुख और शांति की कामना
समाज में सुख,शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर आर्य समाज के मन्त्री अभय आर्य ने कहा
प्रभु की कृपा के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है जो प्रभु के साथ जुड़ जाते हैं वही व्यक्ति का जीवन सफल होता है।
इसलिए प्रत्येक मनुष्य को प्रभु की भक्ति करना जरूरी है उसी की भक्ति द्वारा प्राणी जीव को फल मिलता है।
मुख्य यज्ञमान
विनय प्रकाश आर्य
अनिल जग्गा द्वारा
ईश भक्ति भजन प्रस्तुत किया
स्वामी दयानंद ने वो काम किया है, इंसानियत का जग में ऊंचा नाम किया है ।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर महर्षि दयानन्द द्वारा रचित अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश का वाचन प्रो० अनिल रायपुरिया एवं संगठन सुक्त यशवंत सिहं एवं आर्य समाज के नियम तनिष्क कुमार द्वारा प्रस्तुत किए गए। मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, हेतराम सागर, संजीव रस्तोगी, मनोहर लाल आर्य, विनय त्यागी,यशवंत सिह डा० जगत सिंह,हर्षित कुमार राजीव यादव पूरन लाल अरोड़ा आदि आर्य जन उपस्थित रहे।

