Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सिंह साहब होम्योपैथिक हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ/ होम्योपैथी रोग का मूल कारण हटातीः डॉ.पीके पंघाल

सिंह साहब होम्योपैथिक हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ/ होम्योपैथी रोग का मूल कारण हटातीः डॉ.पीके पंघाल

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ते हुए सिंह साहब होम्योपैथिक हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 16 अप्रैल 2026 को किया गया। यह अस्पताल सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गुलड़िया अमरोहा के अंतर्गत कैलसा बॉर्डर के पास इंकलाब कॉलोनी में स्थापित किया गया है।
इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन
उद्घाटन समारोह प्रातः 10 बजे कॉलोनी बॉर्डर, इंकलाब कैलसा रोड, अमरोहा पर आयोजित हुआ। सबसे पहले यज्ञ कर सभी की खुशहाली की कामना की गई। यज्ञ अमित शर्मा ने संपन्न कराया। उसके बाद मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर अमरोहा देहात थाना सतेंद्र कुमार ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आम जनता के लिए किफायती और प्रभावी उपचार का माध्यम बन रही है।
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ातीः डॉ.पीके पंघाल
सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गुलड़िया के एमडी डॉ पीके. पंघाल ने होम्योपैथिक चिकित्सा का महत्व बताते हुए कहा कि यह पद्धति प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान करती है। होम्योपैथी रोग के मूल कारण पर कार्य करती है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर स्थायी स्वास्थ्य प्रदान करती है। इसमें दवाओं के दुष्प्रभाव बहुत कम होते हैं, जिससे यह सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के उपचार में होम्योपैथी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।
गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचारः डॉ. दिव्यांशी पंघाल

अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिव्यांशी पंघाल ने बताया कि यहां मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
इस अवसर पर रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीरज कौर, डॉ. प्रियंशी पंघाल गिल, दीपेंदर गिल एवं डॉ. रजत सिंह पंघाल सहित, महावीर सिंह, धर्मेद्र सिंह समेत पंघाल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in