Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > मुदित अग्रवाल की बेटी कशिश बनी एमबीबीएस डॉक्टर

मुदित अग्रवाल की बेटी कशिश बनी एमबीबीएस डॉक्टर

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अलका ज्वैलर्स, सर्राफा बाजार कटरा के स्वामी मुदित अग्रवाल की होनहार बेटी बेटी कशिश अग्रवाल ने एमबीबीएस डॉक्टर बनकर समाज का नाम रोशन किया है। कशिश ने एमएमयू यूनिवर्सिटी मुलाना ( हरियाणा ) से एमबीबीएस किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है।
परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन
कशिश समाजसेवी स्व. पदम चंद्र अग्रवाल व सविता अग्रवाल की पोती तथा सर्राफा कारोबारी मुदित अग्रवाल और पारूल अग्रवाल की बेटी हैं। कशिश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी और स्वर्गीय दादा को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता हासिल करना संभव नहीं था।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना
अपनी उपलब्धि पर कशिश ने केंद्र सरकार की नीतियों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से बेटियों को शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कशिश की इस सफलता को अग्रवाल समाज में भी विशेष उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। एमबीबीएस जैसी कठिन परीक्षा पास कर उन्होंने समाज की बेटियों के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।
दादा का सपना पूरा किया
कशिश अग्रवाल प्रारंभ से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत होशियार थी इन्होंने हाई स्कूल सेंट मेरी गजरौला से 2017 में किया जिसमें इनकी 10 सीजीपीए आयी। इंटरमीडिएट डीपीएस मुरादाबाद से किया उसमें 94 प्रतिशत नंबर आए । इनके दादा स्व.पदम चंद अग्रवाल जी का सपना था कि कशिश डॉक्टर के रूप में समाज की सेवा करें। ..सपना आज पूरा हुआ एमबीबीएस में भी उन्होंने प्रथम व द्वितीय वर्ष में टॉप किया। डाक्टर कशिश जिन लोगो को सही समय पर और सही जानकारी के अभाव में इलाज नहीं मिल पाता है उनकी सहायता करना चाहती है।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in