डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
ब्लॉक संसाधन केंद्र नारंगपुर पर भारत के संविधान निर्माता ,समानता एवं ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनके आदर्शों का अपनाने पर बल दिया गया।
जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें
विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि विकास खंड धनौरा के खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विचार गोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। भारत भूषण त्यागी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वह अपने जीवन में बाबा साहब के आदर्शों व विचारों को अपनाये। समाज के कमजोर वर्ग व जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें तथा कमजोर वर्ग में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें यही बाबा साहब के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राष्ट्रीय हित की भावना को सर्वाेपरि रखना अनिवार्य
विचार गोष्ठी में प्रकाश चंद खंड शिक्षा अधिकारी धनौरा ने उपस्थित सभी लोगों को बाबा साहब के जीवन व विचारों से परिचित कराया तथा सभी से अपील की कि वह अपने बच्चों में बाबा साहब से यह प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करें कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति समाज में अपने आप को बेहद मजबूत तरीके से स्थापित कर सकता है। इसके लिए उसके मन में अपने कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा, ईमानदारी, धैर्यवान व राष्ट्रीय हित की भावना को सर्वाेपरि रखना अनिवार्य है।
विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब डॉक्टर बी. आर.अंबेडकर के संघर्ष, बलिदान, योग्यता व जीवन से संबंधित अपने अपने विचार व्यक्त किए।
ये रहे मौजूद
विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से एआरपी श्रीमती रश्मि चौधरी, एआरपी श्रीमती पूनम माहेश्वरी, एआरपी भूपेंद्र कुमार, एआरपी धर्मेंद्र सिंह,एआरपी हसनपुर नमित कुमार,पुरजीत सिंह, तेजपाल सिंह, राकेश चहल, पंकज चहल,अनीस अहमद, हीरा सिंह,प्रदीप कुमार गौतम, अमरजीत सिंह,मुर्सल हुसैन,अजय बामल, मोहम्मद हारुन,विजय सिंह, हरीराज सिंह, संजीव कुमार, बृजपाल सिंह, श्रीमती शुभ लक्ष्मी, अशोक कुमार, नौबहार सिंह बीनू कुमार, अहमद नवाज, मोहम्मद ग़ालिब, मेघराज सिंह, हर्षित कुमार आदि उपस्थित रहे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों के अपनाने पर बल

