Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हैनिमैन जयंती पर विभिन्न आयोजन

सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हैनिमैन जयंती पर विभिन्न आयोजन

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, गुलड़िया में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर फूड विनय कुमार अग्रवाल, कॉलेज के एमडी डॉ. पी.के. पंघाल तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
नाटिकाओं से होम्योपैथी का महत्व समझाया
इस अवसर पर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने आकर्षक नाटिकाओं के माध्यम से होम्योपैथिक चिकित्सा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोगों को इस पद्धति के लाभों की जानकारी मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार अग्रवाल ने संतुलित और शुद्ध भोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के साथ होम्योपैथिक उपचार का समन्वय बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकता है। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा के बढ़ते प्रभाव और उसकी उपयोगिता को भी रेखांकित किया। डॉ. दीपक अग्रवाल ने अपने संबोधन में चिकित्सकों को आत्मविश्वास के साथ मरीजों का उपचार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सफल चिकित्सक के लिए आत्मविश्वास और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक गुण हैं।
होम्योपैथिक रोग मिटातीः डॉ.पीके पंघाल

डॉ. पी.के. पंघाल ने विभिन्न रोगों में होम्योपैथिक चिकित्सा की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पद्धति शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों को जड़ से समाप्त करने में सहायक होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि आम जनमानस को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सफल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीरज कौर डॉ प्रियांशी पंघाल दीपेन्द्र गिल डॉ दिव्यांशी पंघाल डॉ रजत पंघाल डॉ नितिन कुमार डॉ अरविंद कुमार डॉ सौरभ डॉ भावना धर्मेंद्र अमित शर्मा आर्येंद्र आर्य अमिता आर्य खिजरा आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in