डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर, धनौरा में 6 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद धनौरा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की भौतिक समस्याओं को शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को उनके परीक्षाफल वितरित किए गए, जिसमें उनकी प्रतिभा और मेहनत स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
विद्यालय के हेडमास्टर सुन्दर लाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती नीतू सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एआरपी सुनील कुमार, शिक्षित कुमार, रोहतास सिंह, सत्य प्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक ऋषिपाल सिंह, संदीप भाटिया तथा शिक्षिकाएं आरती बंसल, मीनू माहौर, प्रयत्न कौर, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित

