डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
निष्ठा, करुणा और उत्कृष्ठता से समाज में सकारात्मक बदलवा लाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से द आर्ट ऑफ़ लिविंग अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड “ का आयोजन क्रिस्टल पैलेस मेरठ में हुआ। इस दौरान नौ हीरोज को सम्मानित किया गया। जिसमें अमरोहा जनपद से पुरूजीत सिंह जी को खेलों में उत्कृष्ट एवं शानदार योगदान के लिए “अनसंग हीरोज अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
पुरूजीत एनआईएस कोच/नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी
पुरूजीत सिंह सिर्फ़ बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक ही नई अपितु एक एनआईएस कोच के साथ साथ एक ऐसी शख्सियत है जो ख़ुद नेशनल लेवल के वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं जिसके अंतर्गत दो इंटर यूनिवर्सिटी एवं हैंडबॉल में एक इंटर यूनिवर्सिटी रही है। अगर बात योग्यता की करें तो पुरूजीत सिंह जी अस्मिता खेलों इंडिया एवं योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में कम्पटीशन मैनेजर एवं जज की भूमिका भी निभाते हैं।साथ ही साथ स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वाधान में पुरूजीत सिंह स्पेशल चाइल्ड को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण देने के साथ साथ उनको अलग अलग लेवल के लिए तैयारी भी करवाते हैं।
वर्तमान में वे अपने विभाग एवं ग्रामीण परिवेश के बच्चों को खेलों कि प्रति जागरूक करते है एवं निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हुए नई पीढ़ी के बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाते हुए उन्हें सही दिशा प्रदान करते हुए उनके एक मंगल भविष्य की नींव रखने का भी काम कर रहें हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेरठ विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि ऐसे मंच समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगो को पहचान दिलाते है। इस मौके पर आर॰के॰ त्यागी, रवि शर्मा, शिवकांत अग्रवाल व द आर्ट ऑफ़ लिविंग के सदस्यों का सहयोग रहा।
शिक्षक पुरूजीत को मिला अनसंग हीरोज अवार्ड

