Wednesday, April 29, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > बीएएस मोनिका निरीक्षणः अनियमितताओं पर हेडमास्टरों का स्पष्टीकरण तलब

बीएएस मोनिका निरीक्षणः अनियमितताओं पर हेडमास्टरों का स्पष्टीकरण तलब

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका को विकास खंड अमरोहा के स्कूलों में अनियमिताएं मिलने पर तीन स्कूलों के हेडमास्टरों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
कम्पोजिट विद्यालय खेड़ा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, 29 अप्रैल को कम्पोजिट विद्यालय खेड़ा, विकास खण्ड अमरोहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि खेल सामग्री का क्रय इस वित्तीय वर्ष में नहीं किया गया। पुरानी खेल सामग्री दिखाई गई तथा कम्पोजिट ग्रान्ट के बिल वाउचर नहीं दिखाये गये। आंगनवाड़ी में स्टेशनरी नहीं मिली। किचन गार्डन का अ़द्यतन तक कोई कार्य नहीं किया गया है। परिचारक गेट पर बैठने के बजाय कक्षा कक्ष में बैठे पाये गये जबकि छात्र/छात्राऐं गेट से बाहर घूम रहे थे। ईको क्लब गठन हेतु कोई कार्य नहीं किया गया स्टाफ उपस्थिति पंजिका तथा रसोईया उपस्थिति पंजिका अलग अलग बनाई गई है ग्रीन बोर्ड नहीं लगे हैं। प्रेरणा पोर्टल पर किताबों का डी0सी0एफ0 भी नहीं भरा गया है। अध्यापक फोटो फ्रेम नहीं बनवाये गये हैं। टैबलेट पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। विद्यालय में पाई गई उपरोक्त कमियों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रधानाध्यापक को 03 दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर कलां
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 29 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर कलां, विकास खण्ड अमरोहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थिति संख्या 135 बताई गई जबकि मौके पर मात्र 97 छात्र/छात्राऐं ही उपस्थित मिले। मिड-डे-मील पंजिका में 135 बच्चे दर्ज किये गये जो वित्तीय अनियमित्ता है जिसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। ईको क्लब गठन हेतु कोई कार्य नहीं किया गया। किचन गार्डन विद्यालय में विकसित नहीं किया गया। विद्यालय परिसर में गन्दगी पाई गई व मिड-डे-मील में बनी ताहरी कूड़े में पड़ी मिली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये गये। विद्यालय में पाई गई उपरोक्त कमियों पर प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक को 03 दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर कलां
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर कलां के निरीक्षण के समय बीएसए ने छात्र/छात्राओं से मौखिक प्रश्न पूछे परन्तु छात्र/छात्राओं द्वारा उत्तर नहीं दिये गये। छात्र/छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर लिखावाये जाने पर छात्र/छात्राऐं लिख नहीं पाये। विद्यालय में शैक्षिक स्तर अत्यन्त न्यून पाया गया। मिड-डे-मील में खाने का सैम्पल विद्यालय में नहीं पाया गया है। उपरोक्त कमियों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रधानाध्यापक को 03 दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in