डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद अमरोहा डॉ. मोनिका ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कराने वाले जिले भर के 41 नोडल शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बीएसए ने अध्यापकों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी छात्रों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन करने की प्रेरणा देते हुए बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा को पास करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूर्ण करने हेतु आगामी 4 वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹12000 की छात्रवृत्ति के रूप में भारत सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
मीनू पंवार को श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की पूर्व में जनपद नोडल रही दिवंगत मीनू पंवार के द्वारा इस योजना के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में जनपद अमरोहा के माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग को आवंटित 194 सीटों के सापेक्ष बेसिक शिक्षा विभाग अमरोहा से 165 छात्र- छात्राएं इस परीक्षा में सफल हुए।
सीएस अलीपुर खादर से सर्वाधिक 8 छात्र-छात्राओं का चयन
संविलियन विद्यालय अलीपुर खादर से सर्वाधिक 8 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ उन विद्यार्थियों को विद्यालय के अनुदेशक राकेश कुमार ने तैयारी कराने में अपना योगदान दिया, ब्लॉक धनौरा के पीएम श्री विद्यालय चकनवाला से 7 छात्र- छात्राओं का चयन नोडल शिक्षक श्रीमति अंजली त्यागी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहडपुर बगद से 6 छात्रों का चयन नोडल शिक्षक श्री ललित कुमार, सविलियन विद्यालय वाजिदपुर से 5 छात्रों का चयन नोडल शिक्षक श्री सचिन तंवर, तथा विकासखंड जोया से कंपोजिट विद्यालय अमरोहा देहात से 6 छात्रों का चयन नोडल शिक्षिका श्रीमती अलका सिंह के दिशा निर्देशन में हुआ है। अन्य ब्लॉकों के जिन विद्यालयों से 3 या 3 से अधिक की संख्या में छात्र- छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ उनके नोडल शिक्षकों के सम्मान प्रमाण पत्र राज्य स्तर से जनपद को प्राप्त कराए गए।
इस अवसर पर मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के जनपद नोडल राजदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन मनोज कुमार, जिला सामान्य निर्माण सतवीर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्टेनो योगेंद्र सिंह पूर्व जिला समन्वयक तरुण कुमार औलख, पूर्व एआरपी सतेंद्र सिंह ,विजेन्द्र सिंह, अरविंद गिरी, ब्रह्मज्ञान सिंह, रजनी रानी, गीता वर्मा, प्रीति शर्मा ,सौरभ जिंदल, चंचल पाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बीएसए मोनिका ने छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कराने वाले नोडल शिक्षकों को किया सम्मानित

