डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं। उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कम्पोजिट विद्यालय बदौनिया
24 मार्च को मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा द्वारा जनपद के बेसिक शिक्षा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कम्पोजिट विद्यालय बदौनिया का निरीक्षण किया गया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पायी गयी, शौचालय जर्जर एवं अक्रियाशील मिले। विद्यालय में हैडपंप अक्रियाशील मिला। बच्चों की उपस्थिति औसत से कम मिली। स्टाफ द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापिका सविता सिंह ब्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रशिक्षण में थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोबिन अहमद विद्यालय से बी०एल०ओ० ड्यूटी में गये थे। ग्राम पंचायत सचिव को नवीन शौचालय निर्माण हेतु निर्देशि किया गया। स्टाफ को चेतावनी निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रावि व सीएस हैबतपुर
इसके उपरान्त प्रा०वि० हैबतपुर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 122 के सापेक्ष 79 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय में मिड डे मिल का सैम्पल नहीं मिला, जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त की।
कम्पोजिट विद्यालय हैबतपुर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय भवन जर्जर मिला। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम मिली। विद्यालय में साफ सफाई एवं शौचालय की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। स्टाफ द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापक ब्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रशिक्षण में हैं। स्टाफ द्वारा बताया गया कि खाते में तकनीकी कमी के कारण धनराशि का आहरण नही किया गया।
सीएस सलारपुर खालसा
कम्पोजिट विद्यालय सलारपुर खालसा का निरीक्षण किया गया। नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति कम मिली। स्टाफ द्वारा बताया गया कि बरसात में विद्यालय प्रागंण में पानी भर जाता हैं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को रेन वाटर हार्वेसटिंग सिस्टम हेतु निर्देशित किया गया।
सीडीओ अश्वनी को स्कूलों के निरीक्षण में मिली खामियां/कार्रवाई के आदेश

