Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि ने निपुण विद्यालयों के टीचर्स को सम्मानित किया/ सूबे में जनपद का 13 वां स्थान

डीएम निधि ने निपुण विद्यालयों के टीचर्स को सम्मानित किया/ सूबे में जनपद का 13 वां स्थान

डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निपुणों विद्यालयों के टीचर्स को सम्मानित किया। सूबे में जनपद का निपुण विद्यालय आकलन में 13 वां स्थान आने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
428 विद्यालय निपुण
कुन्दन मॉडल कॉलेज अमरोहा में 25 मार्च को निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निपुण विद्यालय आकलन डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं द्वारा कराया गया जिसमें जनपद के कुल 428 परिषदीय विद्यालय राज्य परियोजना लखनऊ द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार निपुण विद्यालय घोषित किया गया। निपुण विद्यालय आकलन निपुण एप के माध्यम से ऑनलाइन किया गया जिसमें जनपद का प्रदेश में 13 वॉ स्थान रहा। निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में निपुण विद्यालयों के शिक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शिक्षकों का उत्साहवर्द्धन किया

निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण विद्यालय प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश में जनपद का 13 वीं स्थान आने पर समस्त शिक्षकों का उत्साहवर्द्धन किया तथा इसी प्रकार लगन व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये शेष विद्यालयों को भी अगले चरण में निपुण किये जाने की आशा व्यक्त की। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढनपुर व शाहीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका द्वारा निपुण विद्यालयों के शिक्षकों का उत्साहवर्द्धन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रशिम चौधरी, ए०आर०पी० जोया द्वारा किया गया। कार्यकम में जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस०आर०जी० व ए०आर०पी० उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in