डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने नवारंभ उत्सव का शुभारंभ किया और नौनिहालों को बाल वाटिका किट प्रदान की। इसके अलावा जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया।
पीएस खाता में कार्यक्रम का आयोजन
28 मार्च 2026 को प्राथमिक विद्यालय खाता विकास खंड जोया के को- लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में विभागीय दिशा निर्देशों के अंतर्गत नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया। नवारंभ उत्सव का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.मोनिका द्वारा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों व ग्राम वासियों बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अब 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए भी वाल वाटिका के अंतर्गत शिक्षा की व्यवस्था है। बाल वाटिका के अंतर्गत बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रुचि के अनुसार बिना किसी पाठ्यक्रम के शिक्षा की व्यवस्था है। जिसके माध्यम से बच्चों में विभिन्न प्रकार के कौशलों का विकास करना तथा कक्षा 01 में नामांकन के लिए तैयार करना है। उन्होंने नव प्रवेशी बच्चों को नवारंभ उत्सव के अंतर्गत बाल वाटिका किट प्रदान की गई।
नवीन नामांकित बच्चों का स्वागत
खण्ड शिक्षा अधिकारी जोया भारत भूषण त्यागी द्वारा बाल वाटिका में नवीन नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया तथा बालवाटिका में मिलने वाली सुविधाओं व विभिन्न प्रकार के कौशलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा नवीन सत्र वर्ष 2026 -27 के लिए पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
एआरपी रश्मि चौधरी द्वारा अभिभावकों को अवगत कराया गया बाल वाटिका के माध्यम से हम बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करते हैं। क्योंकि बच्चों के 85 प्रतिशत मस्तिष्क का विकास 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इसलिए अपने बच्चों को वाल वाटिका के अंतर्गत विद्यालय में नामांकित कराये। विद्यालय स्टाफ द्वारा नवारंभ उत्सव से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां बच्चों के माध्यम से कराई गई। जो बच्चों को अत्यंत रुचिकर लगी तथा बच्चों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
नवारंभ उत्सव के अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ , ग्राम खाता के सम्मानित व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
बीएसए डॉ. मोनिका ने किया नवारंभ उत्सव का शुभारंभ/ बाल वाटिका किट प्रदान की

