डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षिकाएं बच्चों का संपूर्ण विकास कर रहे हैं एवं साथ में बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान कर रहे हैं जिससे बच्चे पूरी दुनिया से जुड़ रहे हैं। विद्यालय का निरीक्षण करके मंत्री ने वार्डन एवं शिक्षिकाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की।
बच्चों में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती
उन्होंने 27 मार्च को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनौरा का निरीक्षण किया । जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में बच्चों में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है और आपसी प्रेम सद्भाव नेतृत्व क्षमता एवं भाईचारे की भावना भी विकसित होती है कार्यक्रम का संचालन वार्डन भाग्यवती ने किया। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र बीएसए मोनिकाएसडीएम धनौरा विभा श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद भारत भूषण एआरपी सत्य प्रकाश गौतम सुनील कुमार एआरपी नीरज निमल मनोज कुमार डीसी,खंड विकास अधिकारी धनौरा आदि मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री केपी मलिक कस्तूरबा गांधी विद्यालय की व्यवस्थाओं से गदगद

