Thursday, April 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अशोक होटल दिल्ली में आईटीसीडी की एमडी मुग्धा सिन्हा को डॉ. दीपक ने पुस्तक ‘बढो गगन की ओर‘ भेंट की

अशोक होटल दिल्ली में आईटीसीडी की एमडी मुग्धा सिन्हा को डॉ. दीपक ने पुस्तक ‘बढो गगन की ओर‘ भेंट की

एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

राजस्थान की पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में भारत पर्यटन विकास निगम लि. की प्रबंध निदेशक मुग्धा सिन्हा, आईएएस को अशोक होटल दिल्ली में 24 मार्च को लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल ने महिला सशक्तीकरण को समर्पित अपनी पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ भेंट की। इस अवसर पर भारत पर्यटन विकास निगम लि. के स्वतंत्र निदेशक डॉ. मनन कौशल भी मौजूद रहे।
मुग्धा सिन्हा के पुस्तक लेखन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में भी पुस्तकों का महत्व बरकरार है। उन्होंने इस तरह की पुस्तक लेखन के लिए लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल की प्रशंसा की और इस तरह का लेखन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्हांेने कहा कि अपने आसपास के सफल व्यक्तियों के संघर्ष की कहानी जब बच्चे पढ़ते हैं तो उन्हें अवश्य की प्रेरणा मिलती है।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in