एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा निवासी लेखक डॉ.दीपक अग्रवाल ने महात्मा बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में ध्यान साधना का प्रशिक्षण लिया।
गौरतलब है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के बाद डॉ. दीपक अग्रवाल मुंशी प्रेमचंद के पैतृक आवास के पहुंचे। यहां के बाद सारनाथ आकर महात्मा बुद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण किया। बौद्ध भिक्षुओ के गुरु लाम्बतो के निर्देशन में तीन दिन की योग साधना के माध्यम से ध्यान की विभिन्न तकनीकी को समझा।
महात्मा बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ में लेखक डॉ.दीपक अग्रवाल ने समझीं ध्यान साधना

