डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार गुप्ता एक मई को सुबह 11 बजे से लापता हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी टीना ने पुलिस को तहरीर दी है।
मूल रूप से जनपद संभल के गांव किसौली निवासी डॉ. शिव कुमार गुप्ता अमरोहा के जय ओम नगर मोहल्ले में प्रकाश हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। वे करीब 10 साल से अमरोहा में सेवारत हैं। अमरोहा ग्रीन्स कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी टीना ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर दी है कि उनके पति एक मई को सुबह 11 बजे घर से प्रकाश हॉस्पिटल जय ओमनगर जाने के लिए निकले थे, जो अस्पताल नहीं पहंुचे। उनका मोबाइल भी बंद है। वे क्रेटा गांड़ी नंबर यूपी 38 एई 2476 से गए थे। उनका मोबाइल नंबर 9557860286 है।
अमरोहा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार गुप्ता लापता

