Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > मतदाताओं को जागरूक करतीं श्वेता, हेमा, अरविंद, रेखा और दीपक की रचनाएँ

मतदाताओं को जागरूक करतीं श्वेता, हेमा, अरविंद, रेखा और दीपक की रचनाएँ

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी और मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वीप समिति के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में पेश हैं मतदाताओं को जागरूक करती टीचर्स की रचनाएँः

मतदान
लोकतंत्र है अपना महान
शत प्रतिशत करना है मतदान
लोकतंत्र है अपना महान
मताधिकार की आयु 18 वर्ष लो जान
बुजुर्ग दिव्यांग सबको ही करना है मतदान
लोकतंत्र है अपना महान
न लोभ- लालच, न करें जलपान
अपने मत का क्यों करें हम अपमान
लोकतंत्र है अपना महान
योग्य व कर्मठ प्रत्याशी को मत करें प्रदान
देश के विकास में करें जो अपना पूर्ण योगदान
लोकतंत्र है अपना महान
अपने देश की हो उन्नति व हो उत्थान
विश्व में भारत का हो प्रथम स्थान
भारत का हो प्रथम स्थान
लोकतंत्र है अपना महान
26 अप्रैल दिन शुक्रवार का रखना है ध्यान
सभी काम को छोड़ पहले तुम करना मतदान
लोकतंत्र है अपना महान—

श्वेता सक्सैना (शिक्षिका) संविलियन विद्यालय तिगरिया खादर, गजरौला।
………………………..
26 तारीख निश्चित……

26 तारीख निश्चित,हम बूथ पे जायेंगे
हम डाल वोट अपना कर्तव्य निभायेंगे।
सुन लो भय्या,बहना हम नहीं भुलायेंगे।
अपनी किस्मत के दीप हम आप जलायेंगे।
26 तारीख निश्चित……
सुन लो चाचा चाची हम कसम ये खायेंगे।
किसी ऐरे गैरे को हम नहीं जितायेंगे।
26 तारीख निश्चित……
सुन लो ताऊ ताई संकल्प धरायेंगे।
मतदान किये बिन हम खाना ना खायेंगे।
26 तारीख निश्चित…….
सुन लो दादा दादी सबको समझायेंगे।
अवसर ऐसे फिर रोज रोज ना आयेंगे।
26 तारीख निश्चित……
सुन लो खाला फूफी सब गीत ये गायेंगे।
मतदान की स्याही से शुभ कल सजायेंगे।
26 तारीख निश्चित……

हेमा तिवारी भट्ट’
………………………………
जरूर करें मतदान
सबसे पहले मतदान करेंगे
हम 26 अप्रैल को,
वोट से वंचित रहने ना देंगे
हम 26 अप्रैल को ।।
बिगुल चुनावी बज ही चुका है
जब पूरे हिन्दुस्तान में,
हम भी अपना फर्ज निभाएं
इस पुण्य पर्व मतदान में ।।

वोट करेंगे देश के हित में
घर घर में अलख जगाना है,
सबसे पहले वोट करेंगे
ऐसा अभियान चलाना है ।।

लोकतंत्र के मंदिर में जब
वोटिंग का हवन शुरू होगा,
ऐसा प्रण हो हर जन का कि
मेरे वोट से वंदन होगा ।।

’अरविंद कुमार गिरि’
’उ प्रा वि कपसुआ धनौरा’

………………..
’चलो पिया बूथ पर चलें’

चलो पिया बूथ पर चलें, वोट डाल आना है।
जो भी बचे मतदान से उनको लेके जाना है।
चलो पिया बूथ पर चलें वोट डाल आना है।
फ़ोन करो चाची को, फ़ोन करो ताई को।
बगल वाली अम्मा को, फ़ोन करो भाई को।
कोई छूट न जाए, सबको लेके जाना है।
चलो पिया बूथ पर चलें वोट डाल आना है।
बड़ा सुहाना अवसर है ,सरकार चुनने का।
राष्ट्र हित में प्यारे, नेक ख्वाब बुनने का।
हर वोट है कीमती, यह सबको समझाना है।
चलो पिया बूथ पर चलें, वोट डाल आना है।
काम सारे होंगे बाद में,पहले वोट डाल आएं।
जो हुए हैं गुमराह कहीं, सही राह छोड़ आएं।
रेखा उनको लालच के दलदल से बचाना है।


रेखा रानी
विजय नगर गजरौला
जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश।

—————————
…….वोट की ताकत ……..
अब समय आ गया ,जान लो, वोट की ताकत …पहचान लो

समय रहते ही, उम्मीदवार को जान लो, फिर क्या ,वोट डालकर देश का भविष्य सवार लो

१…अनपढ़ क्यों, हर चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट करता है ,
सारे काम काज छोड़कर ,वोट डालकर गर्व सा महसूस करता है

मगर पढ़ा लिखा ,एक छुट्टी मिलने पर.. छुट्टी का जश्न मनाता है,
वोटिंग भूलकर, केवल दुनियादारी के कामों में.. न जाने क्यों खो जाता हैं

अब समय आ गया ……

२…अनपढ़ , अनपढ़ होकर देश के विकास को महत्व देता है ,
या लोभ -लालच में आकर पार्टी की नमक हलाली करता है

मगर… पढ़ा लिखा, पढ़ा लिखा होकर भी सही उम्मीदवार को क्यों नहीं चुनता है ,
बिना लोभ- लालच के देश के विकास पर ध्यान क्यों नहीं देता हैं

अब समय आ गया……….

३….अनपढ़…विकलांग…..दिव्यांग दृष्टि बाधित…. उम्र दराज…. सब वोट डालने जाते हैं
अनपढ़ होते हुए भी ,ना जाने देश के प्रति जागृति का जज्बा दिखा जाते हैं

जबकि कुछ पढ़े लिखे …स्वस्थ मनोरंजन के साधनों में खो जाते हैं
पढ़े लिखे होते हुए भी ,ना जाने देश के प्रति उदासीनता का परिचय दिखा जाते हैं

अब समय आ गया …..

४ मुझे तो अनपढ़….. पढ़ा लिखा और पढ़ा लिखा …..अनपढ़ सा लगता हैं, अनपढ़ जागरूक और पढ़ा लिखा न्यूट्रल सा लगता है

इस बार दोनों को ,देश को विकसित बनाने में बढ़-चढ़के हिस्सा लेना होगा,

पुरानी सोच को बदल, राष्ट्र निर्माण के लिए वोट डालने जाना होगा

अब समय आ गया…………

दीपक कुमार भोला
प्रधानाध्यापक. … प्राथमिक स्तर संविलियन विद्यालय तरारा हाजीपुर विकास क्षेत्र हसनपुर अमरोहा।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!